जनपद चम्पावत को नयी जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में सुश्री प्रियंका भट्ट मिली हैं। उन्होंने मंगलवार औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
यह उनकी प्रथम नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
सुश्री भट्ट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और लाभार्थी केन्द्रित बनाना रहेगा। उन्होंने कहा राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को गम्भीरता से लिया जाएगा।
More Stories
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की
राज्य को इस वित्त वर्ष अनटाइड फंड से 615 करोड़ रुपए की धनराशि मिलनी तय