Uttarakhand BJP: 25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ|राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के छह साल के कार्यकाल के समापन के बाद उत्तराखंड की राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इसे भरने के लिए 27 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव आयोजित किया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस चुनाव में अपना नामांकन किया था।
यह भी पढ़े- Lok Sabha Election 2024: सीएम धामी का कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस नेताओं को बताया बरसाती मेंढक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 25 अप्रैल को संसद भवन में शपथ लेंगे। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था।
नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी, जो अब राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी।
More Stories
उत्तराखंड में ‘राउडी टूरिज्म’ पर सख्ती की तैयारी, सरकार करेगी नए नियम लागू
कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से से मांगा सहयोग
उत्तराखंड को ₹461 करोड़ की बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार को मिली मंजूरी