मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ ही साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने के पुरे आसार हैं।
मसूरी में देर रात से शुरू हुई बारिश तड़के थमी। लेकिन दोपहर के बाद फिर से मौसम बदल गया और जमकर बारिश हुई। वहीं, बारिश के बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।
उधर, आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के साथ साथ पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट हुआ है जारी ।
यह भी पढ़ें:– केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों से तीन यात्रियों की मौत, पांच घायल
इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की है संभावना ।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी