Uttarakhand: देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों के बदले डीएम, देखें पूरी लिस्ट| उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे।
यह भी पढ़े- Uttarakhand : उत्तराखंड में असुरक्षित महिलाएं,क्यों बढ़ने लगा महिला अपराध का ग्राफ?
सविन बंसल बने देहरादून के डीएम
सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।
आलोक कुमार पांडे बने अल्मोड़ा के डीएम
चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है।
More Stories
उत्तराखंड में ‘राउडी टूरिज्म’ पर सख्ती की तैयारी, सरकार करेगी नए नियम लागू
कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से से मांगा सहयोग
उत्तराखंड को ₹461 करोड़ की बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार को मिली मंजूरी