हल्द्वानी: महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग | उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. हल्द्वानी में महिला अपराधों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन बढ़ रहे हैं. पूर्व गौरव सैनिक कल्याण समिति द्वारा प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
यह भी पढ़े- केदारनाथ उपचुनाव: मंत्री गणेश जोशी पहुंचे दुर्गाधार, उपचुनाव की रणनीति पर की चर्चा
इस दौरान प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों के परिवारजनों ने कहा कि रोजाना महिलाओं से संबंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, बहू बेटियों के साथ छेड़खानी से लेकर दुराचार की घटनाएं आम हो गई हैं. ऐसे में लोगों में भय का माहौल है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।
More Stories
विधानसभा में खण्डूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि…
विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अनुपूरक बजट : धामी
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश…