Big News: दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा गिरफ्तार, इस जगह से पुलिस ने दबोचा| दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: दून से कर्णप्रयाग के बीच वाहनों की स्पीड तय, लगाए जाएंगे 200 बोर्ड
बता दें आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।
More Stories
एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी