Kedarnath Dhaam: भैयादूज पर्व पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट,13 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन |केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर बंद होंगे। तीन नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे श्रधालुओं के लिए कपाट बंद कर दिए जाएगें. इसी दिन बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, इस वर्ष 10 मई को धाम के कपाट खुले थे।
13 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन
अभी तक यहां 13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बताया, केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए परंपरानुसार भैयादूज पर्व तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद किए जाएंगे।
चार नवंबर विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी डोली
बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। चार नवंबर को बाबा केदार की डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: दीपावली से पहले उत्तराखंड में बिजली संकट, इन क्षेत्रों में 7 घंटे ठप रहेगी सप्लाई
More Stories
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश