नैनीताल: आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 71 वाहनों के चालान किए तथा 06 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 02 ऑटो तथा 04 भार वाहन सम्मिलित हैं।
परिवहन अधिकारी एनपी आर्य के द्वारा नैनीताल तथा एपी गुप्ता एवं गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें भार वाहनों में ओवरलोड , परमिट, फिटनेस, टैक्स , रिफ्लेक्टर हेलमेट आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें ऑटो को प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा भार वाहनों को ओवरलोडिंग आदि के अभियोग में निरुद्ध किया गया ।
चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी के साथ-साथ सहायक परिवहन निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल , श्री देव सिंह प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की, श्रीअरविंद सिंह एवंश्री महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी