उत्तराखंड नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट का चयन भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने इसके लिए दोनों खिलाडियों को बधाई दी है साथ ही बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया है। बता दें नंदिनी और राघवी भारत की ओर से वेस्टइंडीज सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सीरीज 15 दिसंबर 2024 से शुरू हो रही है।
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा ने इसे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (सीएयू) के लिए भी गौरव का खिताब बताते हुए कहा कि हम दोनों लड़कियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं । वूमेन सिलेक्शन कमिटी ने भारत की 15 लड़कियों को आने वाले तीन मैचों के लिए अपने स्क्वाड में शामिल किया है।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी