उत्तरकाशी: आज राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हरि सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी के प्रधानाचार्य राजपाल पंवार जी एवं केसर सिंह नेगी द्वारा किया और स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी की व्याख्याता रसायन श्रीमती श्रद्धा परमार, व्याख्याता इलेक्ट्रिकल पंकज नेगी, व्याख्याता फार्मेसी श्रीमती रेखा राणा एवं एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी कृष्णा राणा तथा सुभाष पाल उपस्थित रहे। शिविर के पहले दिन NSS के स्वयंसेवियों द्वारा मत्स्य पालन केंद्र का अवलोकन कर गंगोरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…