बागेश्वर: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 फरवरी को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा/कुछ जगह भारी बर्फवारी होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण आशीष भटगांई ने छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 28 फरवरी को (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 08 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…