देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की है।
More Stories
उत्तराखंड में ‘राउडी टूरिज्म’ पर सख्ती की तैयारी, सरकार करेगी नए नियम लागू
कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से से मांगा सहयोग
उत्तराखंड को ₹461 करोड़ की बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार को मिली मंजूरी