President Draupadi Murmu: हल्द्वानी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत|राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर है. सोमवार को शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के हैलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने के लिए नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के साथ राज्य आगे बढ़े।
More Stories
दिव्यांग और कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान हो: सीएम धामी
उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ बनाने पर जोर
प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबंदी केंद्र की होगी स्थापना – मुख्यमंत्री धामी