मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
सामरिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा
भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य की सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
सीमावर्ती राज्य में सेना की भूमिका अहम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारतीय सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समन्वय से विकास को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
More Stories
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई