Chandra Grahan September 2024: सितंबर में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा ग्रहण|सितंबर के महिने में चंद्र ग्रहण लगने वाला है. लेकिन इस चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा. बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को लगने जा रहा है। वैसे तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दुनियाभर में रहेगा। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 होली के दिन लगा था। यह चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण पर सूतक ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होता है।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: उत्तराखंड कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल,बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ
चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा। इसलिए ये चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।
सितंबर 2024 चंद्र ग्रहण सूतक
सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये चंद्र ग्रहण दिन के समय लग रहा है। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।
More Stories
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की भेंट, सामरिक मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, सीएम धामी ने दी बधाई