February 26, 2026

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Dhami Cabinet: धामी कैबिनेट में उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी, लिए गए अहम फैसले

Dhami Cabinet| धामी कैबिनेट में उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी, लिए गए अहम फैसले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की नियमावली व मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में लिए गए अहम फैसले

सिलक्यारा में फंसे श्रमिको को सकुशल बाहर निकालने पर पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा,

तीन राज्यों में मिली जीत के लिए पीएम मोदी का आभार जताया जायेगा

जीबी पंत विवि को कीर्तिनगर के चौरासी पट्टी में दी जाएगी निश्शुल्क जमीन

उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना होगी शुरू, जिन ग्रामों में पीएमजीएसवाई नही है वहां यह योजना होगी शुरू,

भू-लेख पत्रों के निबंधन में अब वर्चुवली भी होगा काम, इसके लिए पूरी नियमावली बनाई गई, प्रदेश भर में यह नियम भी होगा लागू

राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पदों के लिए हुआ अहम निर्णय

रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से होगी नियुक्ति, प्रति वादन के रूप से दिया जाएगा मानदेय

महिला बाल विकास विभाग में नंदा देवी योजना में हुआ बड़ा निर्णय

2009 से 2017 के लाभार्थियों को लंबित भुगतान का होगा देय

52 करोड़ का बजट हुआ जारी

पहाड़ों पर निजी भूमि पर हेलीपेड निर्माण नीति को स्वीकृति

लीज पर दे सकते है युकाड़ा को भूमि

अगर व्यक्ति खुद बनाए हेलीपैड तो मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी

राष्टीय खेलों की मेजबानी मिलने पर पीएम का जताया आभार

 

यह भी पढ़े- Rishikesh News: ऋषिकेश मंशा देवी में बनेगी सड़क