मौसम विभाग ने भूस्खलन व संवेदनशील वाले इलाको में और नदियों के किनारे अधिक सतर्कता रखने की दी है सलाह।
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आज भी भारी से भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर समेत चमोली और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले स्थान पर रहने व जाने से बचने के लिए कहा है। संवेदनशील व भूस्खलन वाले स्थान और नदियों के किनारे अधिक सतर्कता रखें।
यह भी पढ़ें:– Uttarkashi: स्कूल में कक्षा की छत से टूटकर गिरा प्लास्टर, जान बचाकर भागे पढ़ाई कर रहे छात्र
More Stories
उत्तराखंड में ‘राउडी टूरिज्म’ पर सख्ती की तैयारी, सरकार करेगी नए नियम लागू
कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से से मांगा सहयोग
उत्तराखंड को ₹461 करोड़ की बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार को मिली मंजूरी