Rishikesh News: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा भाजपा के पास नीति भी है, नियत भी है और नेतृत्व भी है| क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में शक्ति केंद्र की सभा को सम्बोधित कर एक लाख से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी जी का परिवार है और उनके 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत 400 से अधिक सीटें भाजपा के पक्ष में आएंगी।
यह भी पढ़े- Cabinet Minister Ganesh Joshi: कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में दुगने अंतर से जीतेगी भाजपा
कैनाल रोड स्थित एक कार्यकर्ता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास नीति भी है, नियत भी है और नेतृत्व भी है। कहा कि पीएम मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व ने देश और विदेशों में भारत को जगतगुरु बनाने की दिशा बनाने का काम किया है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान भट्टोवाला दीपा राणा, शक्ति केंद्र संयोजक हरपाल राणा, शक्ति केंद्र प्रभारी गोविंद सिंह मेहर, 115 बूथ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, 140 बूथ अध्यक्ष गणेश राणा, 141 बूथ अध्यक्ष ओम बहादुर, 142 बूथ अध्यक्ष सत्य प्रकाश भट्ट, 143 बूथ अध्यक्ष संदीप भट्ट, कलम सिंह रावत, खुशी राम जुयाल, कमल सिंह रांगड़, रेशम थापा, राधेश्याम व्यास, मूर्ति राम नौटियाल, श्याम सिंह रावत, मनोहर लाल बेलवाल, पंकज रावत, देवानंद सकलानी, किशोरी लाल सेमवाल, श्याम सिंह रावत, गौरव भट्ट, मीना जोशी, रजनी जोशी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं को मिल रहीं उत्कृष्ट सुविधाएं
प्रिन्सपलस प्रग्रेसिव स्कूलस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
दून पुस्तकालय में डॉ.सुवर्ण रावत ने बच्चों को सिखाये रंगमंच के गुर