January 12, 2026

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Sardar Patel: सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र निर्माण का महानायक

Sardar Patel: सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र निर्माण का महानायक|  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड, सशक्त और संगठित भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।