Uttarakhand: देहरादून डीएम ने की मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई वार्ता | कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों को लेकर वार्ता हुई। साथ ही जनपद में नगर निकायों में प्रशासक जिलाधिकारी होने पर डा. अग्रवाल ने साफ सफाई के लिए निर्देशित भी किया।
मंत्री ने डीएम को दिए कई निर्देश
शासकीय आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट में डा. अग्रवाल ने कहा कि उनकी ऋषिकेश विधानसभा में बहुउद्देशीय शिविर जल्द लगाया जाए। जिससे आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सके। उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश व अन्य निकायों में प्रशासक का दायित्व संभाल रहे जिलाधिकारी को साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया।
यह भी पढ़े- Uttarakhand: BJP नेता की संपत्ति होगी कुर्क, मुकेश बोरा पर विधवा से रेप का आरोप
डा. अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप रहता है। इसके लिये जागरूकता अभियान के साथ निकायों की टीमों को लगाया जाए, जिससे डेंगू, मलेरिया पर प्रभावी अंकुश लग सके। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों पर भी वार्ता हुई।
More Stories
उत्तराखंड में ‘राउडी टूरिज्म’ पर सख्ती की तैयारी, सरकार करेगी नए नियम लागू
कुंभ-2027 की तैयारियों को रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से से मांगा सहयोग
उत्तराखंड को ₹461 करोड़ की बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार को मिली मंजूरी