Uttarakhand: मंत्री रेखा आर्य ने बरेली के बारादरी थाने में दर्ज की शिकायत, महिला और डॉक्टर पर दर्ज किया केस| उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने एक महिला और डॉक्टर पर केस दर्ज किया है. और 7 लाख रुपय और सोने के जेवर चोरी का आरोप लगया है. दरसल कैबिनेट मंत्री ने एक महिला और उसके मौसा के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके नाम का दुरुपयोग कर धन उगाही की और उनके घर से ₹7 लाख व सोने की माला चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंत्री रेखा आर्य ने बरेली के बारादरी थाने में दर्ज की शिकायत
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बरेली के बारादरी थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री का आरोप है कि कल्पना मिश्रा नामक महिला ने उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम का दुरुपयोग किया है। कल्पना ने न केवल अपने दस्तावेजों में फर्जी तरीके से उनके पति का पता दर्ज किया है, बल्कि मंत्री के नाम का उपयोग कर धन उगाही भी की। इसके अलावा, आरोप है कि कल्पना ने मंत्री के घर से ₹7 लाख और एक सोने की रुद्राक्ष की माला भी चुरा ली।
यह भी पढ़े- Dehradun Clock Tower: चोरों ने देहरादून के ‘दिल’ पर डाला डाका, घंटाघर का कीमती सामान चुराया
महिला नीली बत्ती लगाकर दिखा रही थी रौब
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोप लगाया है कि कल्पना मिश्रा ने अपनी कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, नीली बत्ती और हूटर लगाकर अपना रौब दिखाया है। उन्होंने कहा कि कल्पना का मौसा डॉक्टर आरसी पांडे कई अवैध गतिविधियों में शामिल है और संभवतः बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस शिकायत के आधार पर बरेली के बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
चयन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत पदोन्नति कोटे से भरे जाने वाले रिक्त पदों की सूचना 15 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध कराई जाए : मुख्य सचिव
प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ अन्तर्गत ब्लॉक चकराता, कालसी, विकासनगर के सभी सरकारी विद्यालय हुए फर्नीचयरयुक्त
प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ अन्तर्गत ब्लॉक चकराता, कालसी, विकासनगर के सभी सरकारी विद्यालय हुए फर्नीचयरयुक्त