February 26, 2026

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Uttarakhand Weather Update: गर्मी से हाल बेहाल, बुधवार रहा साल का सबसे गर्म दिन,आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना

Uttarakhand Weather Update: गर्मी से हाल बेहाल, बुधवार रहा साल का सबसे गर्म दिन,आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना| देहरादून की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को झूलसा रही है। दून की गर्मी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है और गर्म हवाएं बेहाल कर रही हैं। इस बार देहरादून में तापमान 12 साल के रिकॉट को तोड़ने में .1 से रह गया. बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक पॉइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तेज धूप के कारण सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भावना

बढ़ते तापमान के चलते झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में अभी राहत के आसार कम हैं। आज पर्वतीय जिलों रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही देहरादून और पौड़ी में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इन दिनों  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई हलकान है  तापमान दिनों दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. उत्तराखंड में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाको से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर छुट्‌टियां मनाने पहुंच रहे लोगों को भी भीषण गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़े- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश का अनुमान