उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
More Stories
एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
चम्पावत: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण की तिथि 18 जून 2025 तक बढ़ाई गई
ग्राम सारी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बैग निर्माण इकाई से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना…