September 29, 2026

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

उत्तरकाशी से केदारनाथ तक मौसम की मार, कहीं ट्रेकर्स फंसे तो कहीं रास्ते बंद

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तरकाशी में खराब मौसम के कारण अलग-अलग स्थानों पर 136 पर्वतारोही फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी है।

उत्तरकाशी: 29 ट्रेकर्स का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

कालिंदी ट्रेक के ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी ट्रेकर्स को हेलिकॉप्टर के जरिए हर्षिल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रही हैं और अन्य फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का प्रयास जारी है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन

केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा के पास सोमवार को फिर मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रविवार शाम इसी क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।