नैनीताल: परिवहन विभाग के द्वारा दो दिनों की प्रवर्तन कार्रवाई में 102 वाहनों का चालान किए जिसमें 58 ओवरस्पीड के अभियोग में चालान किए गए। इसमें कार, बस, ट्रक आदि वाहन सम्मिलित है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र एवं परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस प्रवर्तन कार्यवाही में परमिट शर्तों के उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस, हेलमेट, सीट बेल्ट , भार वाहन में सवारियो का परिवहन आदि के साथ साथ 58 वाहनों के निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन संचालन के अभियोग में की गयी।
इस अवसर पर सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी गोविंद के साथ-साथ परिवहन विभाग के चंदन सुपयाल, गिरीश कांडपाल, देव सिंह, चंदन ढेला, अरविंद हांकी आदि सम्मिलित रहे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…