बागेश्वर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई व प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का तृतीय व मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइज़ेशन हुआ।
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मतदान कार्मिकों के तृतीय रेंडमाइज़ेशन के दौरान जनपद के 461 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व दलों सहित कुल 509 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया, जिनमें 2545 मतदान कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं चार मतदान अधिकारी नामित किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई व प्रेक्षक चंद्र सिंह इमलाल की उपस्थिति में मतगणना के लिए तैनात 590 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइज़ेशन हुआ। यह प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।
इस दौरान सीडीओ आरसी तिवारी, नोडल कार्मिक/ डीडीओ संगीता आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एकता बोहरा, आरओ बागेश्वर अनुराग मिश्रा, गरुड़ प्रवीण गोस्वामी, कपकोट अम्बरीष रावत आदि मौजूद रहे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…