देहरादून में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित ‘मिस उत्तराखंड-2025’ के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी को द्वितीय स्थान (फर्स्ट रनरअप) प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर साईं सृजन पटल कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।
साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। ये बेटियां ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर ध्वजवाहक बन रही हैं। वैष्णवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवारजनों और शुभचिंतकों को दिया।
कहा कि प्रो.तलवाड़ जो उनके पड़ोसी और अभिभावक की तरह हैं,ने सदैव उनका उत्साहवर्धन किया है और अपनी पत्रिका के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर वैष्णवी की माता अर्चना लोहनी सहित साक्षी लोहनी,नीलम तलवाड़,सांभवी लोहनी व अक्षत तलवाड़ आदि मौजूद रहे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…