मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की।
आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी को प्रभावी ढंग से नियमानुसार बिना किसी दबाव के कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी को राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा आईएएस एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगौली, एंव अन्य सचिवगण मौजूद रहे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…