पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना करियर शुरू करना चाहते है, तो इंडिया ऑयल आपको यह शानदार मौका दे रहा है। जी हां.. यहां 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट के लिए अप्रेंटिस की वैकेंसी निकली है। आवेदन इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 3 मई से चालू हैं, जिसकी अब आखिरी तारीख पास है। अप्रेंटिस ट्रेनिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून तक 1700 से अधिक पदों पर अपनी योग्यता और इच्छानुसार पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह पद टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों प्रकार के हैं।
इंडियन ऑयल में यह 10वीं 12वीं सरकारी भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस ऑपरेटर, फिटर जैसे विभिन्न ट्रेड्स और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए हैं। आप जिस पद पर ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, उसपर फॉर्म भर सकते हैं।
इंडियन ऑयल की इस सीधी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास आईटीआई के साथ/12वीं/ग्रेजुएट/ डिप्लोमा. ग्रेजुएशन/बी.ए/बीएस.सी/बीकॉम की डिग्री मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से की हो। कुछ पद के लिए स्किल सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। इस तरह हर ट्रेड के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। ऐसे में आप अप्लाई करने से पहले पद से संबंधित योग्यता जरूर चेक करें। उसके बाद ही फॉर्म भरें।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…