भीमताल: थाना पुलिस ने बीते दिनों नगर पालिका भीमताल के कूड़ा वाहन से अवैध चरस के साथ चालक को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका के कूड़ा वाहन से चरस मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने ईओ को कूड़ा वाहन के ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया है।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के वाहन में चरस मिलने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। भविष्य में इस तरह की घटना होने पर पालिका स्तर से भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…