उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सात हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 20 मई से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए।
उन्होंने नंदा-गौरा योजना के स्वरूप में बदलाव कर लाभार्थी बालिकाओं को 12 वीं के बाद ग्रेजुएशन करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कैबिनेट मंत्री आर्या ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान उन्हें बताया गया कि 12 जिलों में अंनतिम चयन सूची जारी हो चुकी है। हरिद्वार जिले की सूची इसी सप्ताह जारी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सूची पर जल्द से जल्द आपत्तियां प्राप्त कर इनका शीघ्रता से निस्तारण करें, ताकि नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा सकें। यह कार्य 20 मई से प्रारंभ होगा।
More Stories
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…