चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था। तब फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से भारतीय टीम आधी बदल गई है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 वाले 6 प्लेयर्स को मौका दिया गया है। इन प्लेयर्स में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे।
यह है भारतीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
More Stories
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…