देहरादून- 24 जनवरी 2025- राजधानी के प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेज जी.आर. डी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, राजपुर रोड देहरादून के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया !
संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं राष्ट्र की अनमोल धरोहर है एवं आप समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए पूर्ण समर्पित रहे !
छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते परिवेश नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर भारत को चिकित्सा क्षेत्र में भी विश्वगुरु बनने में सहयोग करने को कहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया !
इस अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकटवर्ती ग्राम तरला नांगल में बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया ! एवं उनको बालिका स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु जागरूक किया ! सभी ग्रामीणों ने नर्सिंग विद्यार्थियों का विशेष धन्यवाद किया !
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, नर्सिंग निदेशक, प्रो0 (डाॅ0) हेमंत सिंह राणा, नेहा नेगी, वंसिका, कार्तिक, उन्नति, रिया, शिवानी, सुष्मिता, अदिति, साहिल, अनुराग एवं नर्सिंग फैकल्टी उपस्थित रहे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…