देहरादून, 13 नवंबर 2024: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अपनी दीर्घकालिक पहल के अंतर्गत रिसाइकिल किए गए पीवीसी प्लास्टिक( आरपीवीसी ) से बने डेबिट कार्ड का नया संस्करण “पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड” लॉन्च किया। इस इको-फ्रेंडली कार्ड में ऐसी सामग्रियों का उपयोग हुआ है जो भूमि में अपघटित हो जाती हैं, जिससे पर्यावरण को होने वाला नुकसान कम होता है।
ग्राहक pnbindia.in पर लॉग इन करके या पीएनबी की शाखा में संपर्क कर इस पर्सनलाइज्ड डेबिट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं, जिसे विश्व स्तर पर स्वीकार किया जाता है। पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड मौजूदा रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड वैरिएंट की सभी सुविधाएँ प्रदान करता है। एनपीसीआई द्वारा प्रदान की जाने वाली नियमित छूट या ऑफ़र समय-समय पर बदलते रहते हैं।
पलाश डेबिट कार्ड वे सभी ग्राहक ले सकते हैं जो डेबिट कार्ड जारी करने के लिए पात्र हैं। प्राथमिक डेबिट कार्ड जारी करने का शुल्क 250 रुपये प्लस टैक्स है। कार्ड खोने, क्षतिग्रस्त होने या ब्लॉक होने के कारण नया कार्ड लेने की स्थिति में, प्रतिस्थापन शुल्क भी 250 रुपये प्लस टैक्स है। इसके अतिरिक्त, 250 रुपये प्लस टैक्स का वार्षिक शुल्क भी है। डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू सभी अन्य शुल्क भी इस कार्ड वैरिएंट पर लागू होंगे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…