पौड़ी जिले में फरासू के पास एक वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, हादसे की जैसे ही सूचना मिली एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रोप और स्ट्रेचर की मदद से 01 महिला और 01 पुरुष को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
घना अंधेरा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस हमेशा तैयार रहती है। एक बार फिर ठंड के मौसम और रात के अँधेरे में दो लोगों की जान बचाई गई।
More Stories
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…