25वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने युवा व भावी मतदाताओं के साथ ही कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
पाँच नये युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर निर्वाचकीय साक्षरता से संबंधित क्रियाकलापों का संवेदनशीलता के साथ प्रचार-प्रसार के लिए रजिस्ट्रीकरण मतदाता साक्षरता क्लब, रेडक्रॉस, एनएसएस, जिला आइकॉन किशन सिंह मलड़ा, मोहनी कोरंगा व समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी युवा व भावी मतदाताओं को शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने पहली बार बोटर बने युवा मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका होती है।
प्रत्येक नागरिक का मत देने का अधिकार स्वतन्त्र है, किसी जाति,धर्म आदि के बगैर दबाव में आए बिना अपने मत का प्रयोग करें तथा निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य प्रत्याक्षी का चुनाव करें।
इस अवसर पर हरीश दफौटी, ललित मोहन जोशी, रोहित बहुगुणा, धनीराम आदि मौजूद थे।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…