नैनीताल: शनिवार को डीटीडीओ अतुल भंडारी ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर दल रवाना किया। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए दूसरा दल रवाना हुआ जिसमें 32 यात्री है।
चार दिवसीय यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर कालेश्वर_बद्रीनाथ वापस कर्णप्रयाग-नैनीताल लौटेगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग से चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशानिक अधिकारी, नैनीताल, भी० गफ्फार एवं प्रभारी पर्यटक आवास गृह सुखाताल के प्रकाश मेहरा एवं निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि पर्यटन विभाग की पहल पर शुक्रवार को 29 यात्रियों का पहला दाल बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए भेजा गया था।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…