धाम में हुई तेज बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी तेज बढ़ गया, जिससे वैकल्पिक मार्ग नदी में बह गया।
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया है। जिससे इस क्षेत्र में रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो चूका है। यहां पर कंपनी की कुछ मशीनें भी फंसी हुई हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से यहां पर वैकल्पि मार्ग तैयार किया जा रहा है।
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत रिवर फ्रंट के कार्य चल रहे हैं। बामणी गांव के नीचे डंपर और जेसीबी मशीन सहित मजदूरों को कार्यस्थल तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने अलकनंदा नदी किनारे वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था।
धाम में रविवार रात हुई तेज बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिससे वैकल्पिक मार्ग नदी में बह गया। मार्ग बहने से निर्माण कार्य में लगीं मशीनें भी दूसरी छोर पर फंसी हुई हैं। इससे यहां पर रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। हालांकि दूसरी जगह पर कार्य जारी है।
कार्यदायी संस्था गावर कंपनी के सीनियर मैनेजर रविंद्र सोढ़ी ने बताया कि नदी किनारे जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था वह बह गया है। दूसरी जगह से वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। जिससे यहां पर रिवर फ्रंट का कार्य शुरू किया जा सके।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी