पिछले साल विभाग को माध्यमिक शिक्षा में 111 शिक्षक मिले थे गंभीर बीमार । शिक्षा महानिदेशक ने कहा है कि, बहुत गंभीर वाले शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे जाएंगे।
शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाया था।
गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पिछले साल 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापकों के उनकी बीमारी के आधार पर सुगम में तबादले किए गए थे।
यह भी पढ़ें: – Railway line: देहरादून से पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए बनेगा रेल लाइन, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी