देहरादून: डोईवाला के भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने रविवार को नगर निगम चुनाव के नवादा वार्ड नंबर 96 के चुनाव का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वालिया की लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में पहचान है।
स्थानीय स्तर की समस्याओं जिनमें सीवर लाइन, नालियों और सड़क निर्माण व मरम्मत, सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाना,पेयजल की आपूर्ति,बन्दरों के आतंक से मुक्ति व स्ट्रीट लाइट्स के समाधान और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। विधायक ने मेयर सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…