ओएनजीसी में फिर से हुआ हादसा, 4 घायल
देहरादून: ओएनजीसी चौक के पास एक मारुति कार डिवाइडर से जा टकराई। इस बीच कार का टायर फट गया और कार पलट गई। यह घटना रविवार 12 जनवरी रात 8.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। हादसा होने के कारण कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।पुलिस ने कार को बीच रास्ते से हटाने के लिए क्रेन बुलाई। पुलिस ने आते ही तुरंत उन चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि किसी भी युवा को ज़्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। कार गाढ़ी केंट से बल्लूपुर की तरफ जा रही थी, तभी कार का टायर डिवाइडर से टकरा गया। और कार पलट गई जिससे कार में सवार 4लोग हादसे का शिकार हो गए। रविवार की रात कार में सवार सुजीत तोमर निवासी श्रीदेव सुमन नगर चोर खाला अपने तीन दोस्तों के साथ गढ़ी कैंट से बल्लूपुर की तरफ जा रहे थे। पुलिस अभी दुर्घटना के ऊपर जाँच पड़ताल कर रही है।
More Stories
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश
देहरादून में 1400 करोड़ की परियोजनाओं पर तेज़ी से काम
CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ, घर बैठे दर्ज होंगे भूमि विवाद