May 25, 2026

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

मुख्यमंत्री धामी ने नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं। उन्होंने आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह धर्मशाला सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना का सजीव प्रतीक है।

कुंभ और चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होगी धर्मशाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण पुण्य और सराहनीय कार्य है, जो आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

कुंभ-2027 को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तेजी से कार्य कर रही है। घाटों के पुनरुद्धार, सड़क व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव मिल सके।

सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी केदारखंड और मानसखंड क्षेत्रों के प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ट्रस्टी, संत और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में हरी चेतना नन्द महाराज महामंडलेश्वर, मध्य प्रदेश के नागरिक प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, संतोष पटेल, आनंद ट्रस्ट धर्मशाला के उपाध्यक्ष, महाकालीका ट्रस्ट इंदौर के अध्यक्ष आशाराम सिसोदिया, देवास छात्रावास अध्यक्ष सीताराम पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, योगेश मेहरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।