Kedarnath: केदारनाथ पैदलमार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गदेरे में गिरा नेपाली, हेली से किया हायर सेंटर रेफर| केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर से हादसा हो गया. थारुकैंप की पहाड़ी पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति का घास काटते समय पैर फिसल गया, जिससे वह गदेरे में गिर गया और चोटिल हो गया. घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है. वहीं, कंडी से केदारनाथ से गौरीकुंड जा रही महिला यात्री सुमन को लिनचोली में घोड़े ने टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग के थारुकैंप की पहाड़ी पर घास काटते समय हिमांशु नाम के व्यक्ति (नेपाली मूल) का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गदेरे में गिर गया. उन्होंने कहा कि उक्त घायल व्यक्ति को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री सुमन कंडी के माध्यम से केदारनाथ से गौरीकुंड जा रही थी, तभी बड़ी लिनचोली में घोड़े ने टक्कर मार दी और वो नीचे गिर गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर और पैर-मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी