भू-कानून: उत्तराखंड में फिर तेज हुई सशक्त भू-कानून की मांग,हरदा का दावा हम लाएंगे कानून| उत्तराखंड में लंबे समय से भूकानून की मांग उठ रही है. जिसे लेकर सोशल मिडिया से लेकर सड़कों पर लोगों ने उत्तराखंड मांगे भू कानून के नारे लगाए. और इसी के साथ सड़कों पर लोगों का जनसैलाब देखने को मिला लेकिन फिर भी उत्तराखंड को शसक्त भू कानून आज तक नहीं मिल पाया. ऐसे में सशक्त भू कानून लागू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिसका कारण है राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भू कानून को लेकर किया गया बड़ा दावा। हरदा ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में सश्क्त भू कानून लागू किए जाने का दावा किया है।
यह भी पढ़े- Kedarnath by-election: केदारनाथ उपचुनाव के मैदान में उतर सकते है हरक सिंह, बीजेपी के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती!
हरीश रावत के दावे से गरमाई सियासत
दअरसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में सश्क्त भू कानून लागू किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस भू-कानून बनाकर लोगों से जरूरत से ज्यादा जमीन वापस भी ले लेगी. हरीश रावत के इस दावे पर राज्य में सियासत गरमा गई है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत कांग्रेस की सरकार बनने का केवल ख्वाब देख रहे हैं।
हरीश रावत ने एक बार फिर अपने बयान से सश्क्त भू कानून के मुद्दे को गरमा दिया है। जिस पर सियासत तेज हो गई है. लेकिन देखने वाली बात होगी कि मौजूदा सरकार क्या कांग्रेस को सश्क्त भू कानून लागू करने का मौका देगी. या फिर इसका क्रेडिट खुद लेगी.
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी