Uttarakhand: मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात, चार धाम यात्रा में आने का दिया निमंत्रण| उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान वनों में लग रही आग और उसके कारण व नियंत्रण को लेकर दोनों के बीच वार्ता हुई। वही मंत्री अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा में आने का निमंत्रण भी दिया।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर भी मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि वनों में लग रही आग की घटनाओं के चलते इस वर्ष मैदान सहित पहाड़ों में तापमान में वृद्धि देखी गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस संबंध में निर्णय लेने का आग्रह किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी कारण व नियंत्रण को लेकर वार्ता की गई है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को डॉ अग्रवाल ने चार धाम यात्रा में आने का निमंत्रण भी दिया।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी