चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी दो लोगों की जान चली गई।
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ धाम में दो यात्रियों की जान गई है। अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 160 पहुंच गई है।
केदारनाथ में गई हैं अभी तक सबसे ज्यादा यात्रियों की जान
अभी तक चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में सबसे ज्यादा 76 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 38, हेमकुंड साहिब में चार, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े:- Tata Group in Uttarakhand: उत्तराखंड में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, टाटा ग्रुप कर रहा तैयारी
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी