Uttarakhand News| प्रेमनगर में हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार सड़क हादसो की घटना सामने आ रही है. वही प्रेमनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नकटपुर बैंड कोटरा संतूर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली (UK 16 CA 1662) से दोनों युवक देवेंद्र कुमार(19) पुत्र नैन सिंह, निवासी प्रेमनगर, व आर्यन(16)पुत्र पप्पू फूल सैनी से कोटला संतूर की ओर जा रहे थे, तभी नकटपुर बैंड के पास ढलान पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
इस दौरान देवेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: देहरादून में दुपहिया वाहनों का करें प्रयोग
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी