अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं, कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड के पर्वत वाले इलाकों में आज (शुक्रवार) भी को भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:– Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन रहे संभलकर ..कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का हुआ रेड अलर्ट जारी
आने वाले दिनों की बात करें तो अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।
More Stories
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी