बागेश्वर: मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 जून 2025 को कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन किया गया।
यह अभियान उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत कपकोट, ब्लॉक कार्यालय कपकोट, पीआरडी जवानों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत तहसील परिसर कपकोट से थाना परिसर कपकोट तक स्वच्छता संबंधी कार्यों को क्रियान्वित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक प्रेरणास्पद पहल सिद्ध हुआ।
More Stories
156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा…
गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…