मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनुभवों का जीवंत वर्णन
‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक को बताया प्रेरणादायी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कृतियां जनसेवा और नेतृत्व के मूल्यों को समझने में सहायक होती हैं।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
More Stories
समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात